CG News: बस्तर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी तो CM साय ने जताया आभार, शांति और विकास की ओर बढ़ रहा बस्तर
CG News: नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में साहस और बहादुरी दिखाने वाले CRPF जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बस्तर पहुंचे. उनके इस दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनका स्वागत किया और आभार व्यक्त किया.

CM साय ने किया प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बस्तर की पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है. उन्होंने कहा कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा है, मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर अब भय और हिंसा के अंधकार से बाहर निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने इस बदलाव को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताया.
जवानों के बीच प्रधानमंत्री की मौजूदगी से बढ़ेगा मनोबल
CM साय ने कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर प्रधानमंत्री का वीर जवानों के बीच पहुंचना उनके साहस, त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के साथ त्योहार मनाने से उनका मनोबल और मजबूत होगा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदेश को लगातार मिलता रहे, ताकि छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके.

