CG News: छत्तीसगढ़ में वन महोत्सव की शुरुआत, पीपल फॉर पीपुल अभियान से जुड़ेंगे लोग
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में वन महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया, इस दौरान उन्होंने अपनी मां के नाम पर पीपल का पौधा लगाकर पीपल फॉर पीपुल अभियान की शुरुआत की, अभियान के तहत 15 एकड़ क्षेत्र में 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे लगाए गए.
एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लेने की अपील की, उन्होंने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण बचाने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है, इसलिए पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है.
छत्तीसगढ़ में इस साल लगेंगे ढाई करोड़ पौधे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य में इस वर्ष ढाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, वहीं पिछले दो वर्षों में प्रदेशभर में 7 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है, सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ा रही है.
पीपल का पौधा पर्यावरण संरक्षण में अहम
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीपल का पेड़ भारतीय संस्कृति में आस्था का प्रतीक है और पर्यावरण के लिए भी बेहद उपयोगी माना जाता है, यह वायु गुणवत्ता सुधारने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
पीपल फॉर पीपुल अभियान का उद्देश्य हरित भविष्य
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पीपल फॉर पीपुल अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य बनाने का संकल्प है, उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर पौधा लगाने की अपील की.



