CG News: उज्ज्वला योजना से फूल कुमारी के परिवार की बदली जिंदगी, गैस कनेक्शन से बचा समय और मेहनत
CG News: एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम भल्लौर की रहने वाली फूल कुमारी के परिवार के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना राहत लेकर आई है. आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण पहले परिवार को खाना बनाने के लिए लकड़ी और पारंपरिक चूल्हे पर निर्भर रहना पड़ता था. लकड़ी जुटाने में काफी समय और मेहनत लगती थी.

धुएं से भी होती थी परेशानी
पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान रसोई में धुआं भर जाता था. इससे खाना बनाने में असुविधा होती थी और रसोई का वातावरण भी प्रभावित रहता था. रोजाना लकड़ी की व्यवस्था करना परिवार के लिए एक अतिरिक्त जिम्मेदारी बनी हुई थी.
उज्ज्वला योजना से मिला LPG कनेक्शन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन मिलने के बाद फूल कुमारी के परिवार की रोजमर्रा की दिनचर्या में बदलाव आया है. अब खाना बनाने के लिए लकड़ी जुटाने की जरूरत नहीं पड़ती. गैस चूल्हे पर भोजन कम समय में आसानी से तैयार हो जाता है.
समय और मेहनत दोनों की बचत
फूल कुमारी के मुताबिक, पहले धुएं से भरी रसोई में खाना बनाना मुश्किल लगता था, लेकिन अब स्वच्छ ईंधन की सुविधा से रसोई पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो गई है. गैस मिलने से उनके समय और मेहनत की बचत हो रही है, जिसका उपयोग वह परिवार और दूसरे घरेलू कामों में कर पा रही हैं.
फूल कुमारी ने जताया आभार
फूल कुमारी ने उज्ज्वला योजना के लिए आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ गैस कनेक्शन ही नहीं मिला, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में सुविधा और समय की बचत भी हुई है. उनके अनुसार, अब खाना बनाना पहले से आसान है और रसोई का वातावरण भी अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक हो गया है. उज्ज्वला योजना के जरिए स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिलने से ग्रामीण परिवारों के जीवन में ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं.


One Response