CG News: छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें पूरी सूची
CG News: छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा (SPS) संवर्ग के 7 वरिष्ठ अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक उनकी नई जगहों पर अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है.
![]()
सचिन्द्र चौबे बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
तबादला सूची में प्रमुख नाम सचिन्द्र चौबे (CC-2011) का है, जिन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (PTS मैनपाट) के पद से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा (रायपुर) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राजभवन और VIP सुरक्षा व्यवस्था में नया फेरबदल
सुरक्षा वाहिनी में तैनात अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है:
आलोक तिवारी (CC-2016): सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, 4थीं वाहिनी छसबल, माना (रायपुर) बनाए गए हैं.
गिरीश कोरी (CC-2016): सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा से सहायक सेनानी, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना (रायपुर) पदस्थ किए गए हैं.
दिनेश सिंह (CC-2016): सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा से सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा (रायपुर) की कमान संभालेंगे.
नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025): सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा से सहायक सेनानी, व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना (रायपुर) भेजे गए हैं.
भाटापारा और बिलासपुर को मिले नए उप पुलिस अधीक्षक
मैदानी और अनुविभागीय पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए निम्नलिखित पदस्थापनाएं की गई हैं:
मयंक रणसिंह (DD-2018): उप पुलिस अधीक्षक, एसआईए (SIA) पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से स्थानांतरित होकर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस/SDOP), भाटापारा (जिला बलौदाबाजार) बनाए गए हैं.
तारेश साहू (DD-2018): एसडीओपी (SDOP) भाटापारा से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP), जिला बिलासपुर पदस्थ किए गए हैं.
