CG News: तसर पालन से बदलेगी ग्रामीणों की तकदीर, बीजापुर में 5700 डिम्ब समूहों का वितरण
CG News: बीजापुर जिले में तसर पालन को बढ़ावा देने के लिए रेशम विभाग ने बड़ा कदम उठाया है, कोसा बीज केंद्र मोदकपाल से हितग्राहियों को 5700 तसर स्वस्थ डिम्ब समूह वितरित किए गए हैं, इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और वन क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाना है,
सरकार दे रही 79,800 रुपए की सब्सिडी
रेशम विभाग की योजना के तहत वितरित किए गए तसर डिम्ब समूहों की कुल कीमत 91,200 रुपए है, इसमें राज्य सरकार की ओर से 79,800 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है, जबकि हितग्राहियों को केवल 11,400 रुपए का अंशदान देना पड़ा,
कम लागत में मिलेगा गुणवत्तापूर्ण तसर बीज
सरकार की अनुदान आधारित योजना से ग्रामीणों को बेहतर गुणवत्ता वाले तसर बीज कम लागत में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इससे तसर पालन करने वाले परिवारों को उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी, साथ ही उन्हें आर्थिक मजबूती भी मिलेगी,
2 लाख कोसों के उत्पादन का अनुमान
रेशम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, वितरित किए गए स्वस्थ डिम्ब समूहों से करीब 2 लाख कोसों के उत्पादन की संभावना है, इससे जिले में तसर उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और हितग्राहियों की आमदनी में वृद्धि होगी,
प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी मिलेगी
रेशम विभाग द्वारा हितग्राहियों को केवल बीज ही नहीं बल्कि तसर पालन से जुड़ी तकनीकी जानकारी, प्रशिक्षण और जरूरी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण परिवार वैज्ञानिक तरीके से तसर पालन कर बेहतर लाभ कमा सकेंगे.

