CG News: सुकमा की रेत खदानों की होगी ई-नीलामी, 17 जून से शुरू होंगे आवेदन
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने गौण खनिज साधारण रेत खदानों के आवंटन को अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सुकमा जिले की एक रेत खदान का आवंटन अब ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य संसाधनों के निष्पक्ष उपयोग और राजस्व वृद्धि को सुनिश्चित करना है।

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
नई व्यवस्था के तहत सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में स्थित शबरी नदी की रेत खदान को ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। निर्धारित क्षेत्रफल वाली इस खदान के लिए पात्र आवेदकों को प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा, रेत खदान आवंटन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। आवेदन, पंजीयन, दस्तावेजों की जांच, पात्रता परीक्षण और नीलामी से जुड़े सभी चरण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपन्न होंगे। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
17 जून से शुरू होंगे आवेदन
जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक आवेदक 17 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद निर्धारित तिथि पर निविदाओं की जांच और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिलेगा। इससे खनिज संसाधनों के आवंटन में निष्पक्षता बढ़ेगी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से राजस्व संग्रहण में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।
आवेदकों के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश
जिला प्रशासन ने इच्छुक बोलीदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता की जानकारी संबंधित सरकारी पोर्टलों एवं कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है, ई-नीलामी आधारित यह व्यवस्था खनिज संसाधनों के प्रबंधन को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार के साथ-साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग और सुशासन को भी बढ़ावा मिलेगा।
