CG News: इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को शौर्य चक्र, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गर्व
CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस के दो जांबाज अधिकारियों इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर प्रदेशभर में खुशी की लहर है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दोनों अधिकारियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने किया शौर्य चक्र से सम्मानित
नई दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को उनके अद्वितीय साहस और वीरता के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया। यह सम्मान देश के वीर सुरक्षा कर्मियों को उनके असाधारण पराक्रम के लिए दिया जाता है।
वित्त मंत्री ने जताया गर्व
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह सम्मान दोनों अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, बहादुरी और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जो साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है, वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इन वीर अधिकारियों ने अपने साहसिक कार्यों से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनका यह सम्मान युवाओं को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यपरायणता और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
युवाओं के लिए बनेंगे प्रेरणा स्रोत
श्री चौधरी ने कहा कि ऐसे सम्मानित अधिकारी समाज और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श होते हैं। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करेंगी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ को उनके शौर्य, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा पर गर्व है।

