November 25, 2026 5:12 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 29 नवंबर से 20 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं

CG News: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 29 नवंबर से 20 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 29 नवंबर से 20 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को गति दे दी है. चालू शिक्षा सत्र के दौरान सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता संवर्ग के कुल 5 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों के लिए वर्गवार भर्ती परीक्षाएं 29 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: 6,812 पदों पर भर्ती और परीक्षा शेड्यूल जारी

29 नवंबर को पहली परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 29 नवंबर को व्याख्याता यानी लेक्चरर के 854 पदों के लिए होने वाली परीक्षा से होगी. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है. बस्तर जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 3,771 अभ्यर्थी शामिल होंगे, व्याख्याता भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के लिए 120-120 पद निर्धारित किए गए हैं. वहीं, भूगोल, राजनीति शास्त्र, इतिहास और अर्थशास्त्र के लिए 100-100 पद रखे गए हैं. भौतिकी विषय में 94 पदों पर भर्ती होगी. शिक्षक संवर्ग की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बस्तर संभाग को करीब डेढ़ हजार नए शिक्षक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा

बस्तर में व्याख्याता भर्ती परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएगी. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषय के अभ्यर्थी शामिल होंगे. जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. काकतीय पीजी कॉलेज, इंजीनियरिंग महाविद्यालय, दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, बहुउद्देशीय स्कूल, सेजेस कन्या स्कूल-2, स्वामी आत्मानंद स्कूल धरमपुर, स्वामी आत्मानंद स्कूल रेलवे कॉलोनी, स्वामी विवेकानंद स्कूल, आड़ावाल, पथरागुड़ा, बाल विहार, निर्मल स्कूल, ढेबरीधूर कॉलेज और आसना स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

5000 teachers will be recruited in Chhattisgarh

परीक्षा में ड्रेस कोड अनिवार्य

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा. उम्मीदवार हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और चप्पल पहनकर ही केंद्र पहुंच सकेंगे. इसके अलावा गहरे रंग के कपड़े, आभूषण, घड़ी, मोबाइल, बेल्ट, जूते, टोपी, चश्मा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र में ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा.

दिसंबर में शिक्षक और सहायक शिक्षक की परीक्षा

व्याख्याता भर्ती परीक्षा के बाद दिसंबर में सहायक शिक्षक के 2,292 और शिक्षक के 1,654 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. शिक्षक पदों में अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि विषय शामिल हैं. वहीं, सहायक शिक्षक के 2,292 पदों में विज्ञान विषय के 200 पद भी रखे गए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 9 दिन में 2.78 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी, 70 हजार से अधिक किसानों ने बेची उपज

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]