CG News: रायपुर-रावघाट मेमू ट्रेन सेवा से बदलेगी सुदूर वनांचल की तस्वीर, बस्तर के लिए खुले नए द्वार
CG News: रायपुर-रावघाट मेमू ट्रेन शुरू होने से वनांचल के आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए रायपुर और भिलाई आकर उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग लेना बेहद आसान व सस्ता हो जाएगा, वहीं खेल प्रतिभाएं और कोच अब आसानी से एक-दूसरे से जुड़कर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे.

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच
सुदूर क्षेत्रों के गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों के लिए रायपुर और भिलाई के बड़े अस्पतालों में इलाज कराना अब सुलभ हो गया है, साथ ही भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) को अपने सीएसआर के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं, मोबाइल मेडिकल वैन और वनांचल में विकास कार्यों का विस्तार करने में बड़ी मदद मिलेगी.

व्यापार, वनोपज और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया विस्तार
मेमू ट्रेन सेवा से राजधानी और शहरों के व्यापारियों की पहुँच सीधे वनांचल के बाजारों तक होगी और स्थानीय आदिवासियों के वनोपज को बड़े शहरों तक लाया जा सकेगा, जिससे व्यापार और स्थानीय रोजगार के नए अवसर बनने से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
वनांचल में पर्यटन को बढ़ावा
इस नई रेल सेवा से वनांचल के लोक कलाकार अपने भारी-भरकम वाद्य यंत्रों के साथ रायपुर और भिलाई के बड़े सांस्कृतिक मंचों तक आसानी से पहुँच सकेंगे, वहीं प्राकृतिक सुंदरता और ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटकों का बस्तर की ओर रुख बढ़ने से स्थानीय पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी.
