CG News: PM जनमन आवास योजना से बदली सरिता बैगा की जिंदगी, पक्का घर और आर्थिक सहारा बना नई उम्मीद
CG News: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम पंडरीपानी की सरिता बैगा के जीवन में सरकारी योजनाओं ने नई उम्मीद जगाई है. प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद उनका परिवार अब सुरक्षित पक्के घर में सम्मान के साथ जीवन बिता रहा है.
बारिश में खत्म हुई वर्षों की परेशानी
सरिता बैगा का परिवार पहले एक कच्चे मकान में रहता था. बरसात के दिनों में खपरैल की छत से पानी टपकता था, दीवारों में नमी आ जाती थी और हर साल मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता था. छोटे बच्चों के साथ बारिश का मौसम परिवार के लिए बड़ी चिंता का कारण बन जाता था.
PM जनमन आवास योजना से मिली नई छत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत सरिता बैगा को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का लाभ मिला. ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से समय पर पक्का मकान तैयार हुआ. अब पूरा परिवार सुरक्षित और सुविधायुक्त घर में रह रहा है.
महतारी वंदन योजना से मिला आर्थिक संबल
सरिता बैगा को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता भी नियमित रूप से प्राप्त हो रही है. इस राशि से परिवार के दैनिक खर्च, बच्चों की जरूरतें और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है. इससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हुई है.
योजनाओं से बढ़ा आत्मविश्वास
सरिता बैगा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका परिवार भी पक्के घर में रहेगा. आज सरकारी योजनाओं की बदौलत उनका सपना पूरा हुआ है. उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उनके परिवार को सुरक्षित आवास, आर्थिक सहयोग और बेहतर भविष्य का भरोसा दिया है.
ग्रामीण विकास की सफल मिसाल
ग्राम पंडरीपानी में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्रामीण विकास विभाग, जनपद पंचायत गौरेला और ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका रही. योजनाओं के पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन से पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है.

