October 27, 2026 11:34 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा ₹3100 प्रति क्विंटल

CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा ₹3100 प्रति क्विंटल
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा ₹3100 प्रति क्विंटल

CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी खबर है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से शुरू करने का निर्णय लिया गया. सरकार के फैसले के अनुसार, प्रदेश में 27.50 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा. एग्रीस्टेक आईडी वाले पिछले वर्ष के पंजीकृत किसानों को भी धान बेचने के लिए मान्य किया गया है, उन्हें दोबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी.

CG Cabinet: नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट की पहली बड़ी बैठक कल, धान खरीदी  समेत इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | Cg Cabinet First Major Cabinet  Meeting With New

3100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से होगी खरीदी

किसानों को सुविधा देने के लिए प्रदेश में 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए जा रहे हैं. इसके बाद इस वर्ष कुल 3100 केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी. एग्रीस्टेक में पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए समिति में अलग से ऋण पुस्तिका लाने की जरूरत नहीं होगी. डिजिटल क्रॉप सर्वे के जरिए धान के रकबे का ऑनलाइन निर्धारण किया जाएगा और वास्तविक किसानों से खरीदी सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था अपनाई जाएगी. कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 और 2025-26 के अतिशेष धान का नीलामी के माध्यम से निराकरण करने संबंधी मंत्रिमंडलीय उपसमिति के निर्णय का भी अनुमोदन किया.

Apply here for Dhan Kharid or Paddy procurement on MSP will start from  November in Bihar | Paddy MSP: बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद,  इस लिंक पर

बिजली बिल में राहत और सरकारी कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान यानी एम-ऊर्जा योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल में मिल रही रियायत जारी रखने का फैसला किया. योजना का लाभ लेने के लिए 400 यूनिट तक मासिक खपत की पात्रता अवधि 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी गई है, जिससे करीब 7.25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलता रहेगा. इसके अलावा, शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दी गई है. सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज के दौरान भुगतान और बाद में प्रतिपूर्ति की लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी तथा पूर्व-अनुमोदन और दावों की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.

उपभोक्ताओं को राहत, MP में अब 15 मई तक मिलेगा विद्युत समाधान योजना का लाभ,  ऊर्जा

अधोसंरचना और पर्यटन विकास के लिए 500-500 करोड़ रुपये

राज्य में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन-2026 और मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन को पांच वर्षों के लिए मंजूरी दी गई है. दोनों मिशनों के लिए लगभग 500-500 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है. अधोसंरचना मिशन के तहत सड़क नेटवर्क की योजना, परियोजनाओं की तैयारी, गुणवत्ता जांच और डिजिटल निगरानी पर जोर दिया जाएगा. वहीं पर्यटन विकास मिशन के माध्यम से पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं, कनेक्टिविटी, सुरक्षा और स्वच्छता विकसित करने के साथ होमस्टे, निजी निवेश और पर्यटन उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे स्थानीय युवाओं, महिलाओं और स्व-सहायता समूहों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का लक्ष्य है.

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान:  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय | Republic Bharat

रेल परियोजना, उद्योग और रोजगार से जुड़े बड़े फैसले

कैबिनेट ने लगभग 8000 करोड़ रुपये की 295 किलोमीटर लंबी कटघोरा-तखतपुर-मुंगेली-कवर्धा-खैरागढ़-डोंगरगढ़ रेल परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से शत-प्रतिशत इक्विटी निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसके अलावा, राजनांदगांव जिले के सोमनी में लगभग 400 करोड़ रुपये के निवेश से मल्टी फ्रूट प्रोसेसिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए 31.55 एकड़ भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली. इस परियोजना से 1000 से अधिक प्रत्यक्ष और 5000 से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है. औद्योगिक विकास नीति में संशोधन के तहत 1000 करोड़ रुपये या उससे अधिक निवेश वाली कोल गैसीफिकेशन परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज का भी प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़ें : CG News: स्मृति ईरानी की बैठकों से भाजपा को मिला मार्गदर्शन, कांग्रेस पर जमकर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]