CG News: लोक निर्माण विभाग में 84 कर्मचारियों के तबादले, 22 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश
CG News: लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागीय कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं. विभाग ने 22 अक्टूबर को 84 कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया. इस सूची में अलग-अलग पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जिन्हें वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर अन्य स्थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
![]()
मानचित्रकारों के सबसे ज्यादा तबादले
जारी तबादला सूची के अनुसार, सबसे अधिक 29 मानचित्रकारों का स्थानांतरण किया गया है. इसके अलावा सहायक ग्रेड-1 के 14 कर्मचारियों और सहायक ग्रेड-2 के 41 कर्मचारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है. इस तरह कुल 84 कर्मचारियों को तबादला आदेश के तहत शामिल किया गया है.
नई पदस्थापना के अनुसार संभालना होगा कार्यभार
लोक निर्माण विभाग के आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों के स्थानांतरण का उद्देश्य विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना और कामकाज की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है. आदेश जारी होने के बाद संबंधित कर्मचारियों को अपनी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा. विभागीय स्तर पर किए गए इस फेरबदल से प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास किया गया है.


One Response