CG News: 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित, राष्ट्रपति पदक से मिलेगा सम्मान
CG News: 15 अगस्त का दिन छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए सम्मान और गौरव का अवसर होगा, राजधानी रायपुर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुलिस के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन पदक विजेताओं को सम्मान प्रदान करेंगे, इन पदकों की घोषणा पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी.

एक अधिकारी को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक
धमतरी के रक्षित केंद्र में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा, यह सम्मान लंबे समय तक उत्कृष्ट और उल्लेखनीय पुलिस सेवा के लिए प्रदान किया जा रहा है, जबकि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा.
सराहनीय सेवा के लिए इन नामों का चयन
सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग, रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एटीएस की पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा, पुलिस मुख्यालय की विशा, 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़ की सेनानी निवेदिता पाल सेन, 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद की सेनानी मनीषा ठाकुर रावटे, रायपुर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, पुलिस मुख्यालय की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी, प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई के सहायक सेनानी जयलाल मरकाम और 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद के प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू शामिल हैं.
रायपुर में परेड की तैयारियां तेज
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, फुल-ड्रेस रिहर्सल के जरिए परेड, सलामी और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है, इस बार मुख्य परेड में कुल 17 टोलियां शामिल होंगी, इनमें BSF, CRPF, ITBP, CISF और SSB के जवानों के साथ बिहार पुलिस की टुकड़ी भी हिस्सा लेगी.
माउंटेड यूनिट और डॉग स्क्वाड रहेंगे आकर्षण
मुख्य परेड में छत्तीसगढ़ पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के अलावा जेल पुलिस, होम गार्ड और NCC की यूनिट्स भी शामिल होंगी, वहीं माउंटेड यूनिट और डॉग स्क्वाड का विशेष प्रदर्शन भी समारोह का आकर्षण रहेगा, परेड की कमान IPS विमल कुमार पाठक संभालेंगे और निशांत कुमार कुर्रे 2IC की भूमिका में रहेंगे, 15 अगस्त के मुख्य समारोह को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी है.

