July 16, 2026 6:59 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13910/143)
Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को नई उपलब्धि, MBBS सीटें बढ़कर हुईं हजारों, अब क्वालिटी एजुकेशन की चुनौती

CG News: छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को नई उपलब्धि, MBBS सीटें बढ़कर हुईं हजारों, अब क्वालिटी एजुकेशन की चुनौती
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को नई उपलब्धि, MBBS सीटें बढ़कर हुईं हजारों, अब क्वालिटी एजुकेशन की चुनौती

CG News: छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. प्रदेश में सिर्फ एक साल के अंदर एमबीबीएस की 595 सीटों की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही 5 सरकारी और एक निजी मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिली है. नए मेडिकल कॉलेजों में 350 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की मंजूरी दी गई है. हालांकि, सीटों की संख्या बढ़ने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखना होगी.

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, 5 नए मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी, बढ़ेंगी MBBS सीटें | Major Boost For Chhattisgarh Nmc Approves 5 New Medical Colleges

NMC ने नए मेडिकल कॉलेजों को दी मान्यता

नेशनल मेडिकल कमीशन यानी NMC की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों की संख्या और एमबीबीएस सीटों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. चालू सत्र के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, गीदम और कुनकुरी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली है, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटों के हिसाब से कुल 250 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई शुरू होगी. वहीं, निजी क्षेत्र में बालाजी ग्रुप के मां पद्मावती मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की मान्यता मिली है.

पुराने मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ीं सीटें

प्रदेश के पुराने मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस सीटों का विस्तार किया गया है. नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में 20 सीटें, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में 25 सीटें, रिम्स में 100 सीटें, अभिषेक मेडिकल कॉलेज और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटों की बढ़ोतरी हुई है, नए मेडिकल कॉलेजों से 350 सीटें और पुराने कॉलेजों में बढ़ी 245 सीटों को मिलाकर प्रदेश में कुल 595 एमबीबीएस सीटों की वृद्धि हुई है.

Chhattisgarh: 5 New Govt Medical Colleges Approved by NMC | 250 MBBS Seats Added

26 साल में मेडिकल शिक्षा का हुआ बड़ा विस्तार

छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा का विस्तार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हुआ है. राज्य गठन के समय प्रदेश में केवल रायपुर का नेहरू मेडिकल कॉलेज था, जहां एमबीबीएस की 100 सीटें थीं, अब प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों और सीटों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है. पिछले एक साल में ही एमबीबीएस सीटों में करीब 25 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

सीटें बढ़ीं, अब क्वालिटी एजुकेशन बड़ी चुनौती

मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि सीटों की संख्या बढ़ना छात्रों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि इससे मेडिकल प्रवेश में अधिक अवसर मिलेंगे. लेकिन इसके साथ ही मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी, विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छे डॉक्टर तैयार करने के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सुविधाएं और पर्याप्त फैकल्टी का होना बेहद जरूरी है. नए मेडिकल कॉलेजों में इन व्यवस्थाओं को मजबूत करना बड़ी चुनौती होगी.

फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर देना होगा ध्यान

मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल कॉलेज और सीटें बढ़ाने से बेहतर डॉक्टर तैयार नहीं किए जा सकते. इसके लिए अनुभवी शिक्षकों, बेहतर लैब, अस्पताल सुविधाओं और पर्याप्त क्लीनिकल प्रशिक्षण की जरूरत होती है, चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने सरकार से अपील की है कि नए और पुराने सभी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को जल्द दूर किया जाए.

देशभर में भी बढ़ी मेडिकल सीटें

देशभर में इस सत्र के लिए मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 823 हो गई है. वहीं, एमबीबीएस सीटों की संख्या करीब 1 लाख 36 हजार 939 तक पहुंच गई है. इस साल देशभर में लगभग 9 हजार 911 मेडिकल सीटों की बढ़ोतरी हुई है, छत्तीसगढ़ में बढ़ी एमबीबीएस सीटें मेडिकल छात्रों के लिए नए अवसर लेकर आई हैं, लेकिन अब सरकार के सामने चुनौती होगी कि बढ़ती सीटों के साथ मेडिकल शिक्षा का स्तर भी बेहतर बना रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, नहीं तो छूट जाएगा मौका

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]