November 23, 2026 3:46 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14159/195)

Advertisement Carousel

CG News: नवा रायपुर को मिलेंगी 40 नई इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर से आरंग और अभनपुर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

CG News: नवा रायपुर को मिलेंगी 40 नई इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर से आरंग और अभनपुर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: नवा रायपुर को मिलेंगी 40 नई इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर से आरंग और अभनपुर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

CG News: छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 40 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर एक बार फिर काम शुरू हो गया है. इस परियोजना के लिए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण यानी एनआरडीए ने करीब 234 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नई ई-निविदा जारी की है. दिसंबर महीने में टेंडर खोले जाएंगे, जिसके बाद एजेंसी का चयन और जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. योजना लागू होने पर नवा रायपुर के भीतर ही नहीं, बल्कि रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से भी आवागमन आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकेगा.

छत्तीसगढ़ के चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा  100 बसें

छह महीने बाद दोबारा क्यों जारी हुआ टेंडर?

40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना पहले भी निविदा प्रक्रिया से गुजर चुकी है. लगभग छह महीने पहले ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट यानी जीसीसी मॉडल के तहत कंपनियों से आवेदन मंगाए गए थे और प्रक्रिया के बाद एक कंपनी का चयन भी कर लिया गया था, लेकिन बाद में उस निविदा को निरस्त कर दिया गया. अब एनआरडीए ने संशोधित शर्तों के साथ दोबारा टेंडर जारी किया है. नई व्यवस्था में प्रत्येक बस के लिए हर महीने 5,400 किलोमीटर संचालन निर्धारित किया गया है, जबकि चयनित एजेंसी के साथ 12 साल का अनुबंध होगा. इस दौरान बसों की उपलब्धता, संचालन और रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की रहेगी.

रायपुर में जल्द दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, नगर निगम जल्द ही जारी करेगा  टेंडर, पांच जगह बनेंगे चार्जिंग प्वाइंट

25 सीटों वाली होंगी आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें

इस परियोजना में 9 मीटर लंबाई वाली मिडी इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया गया है, जिनमें 25 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी. टेंडर प्रक्रिया में बस निर्माता कंपनियों के अलावा बस ऑपरेटर और अन्य पात्र फर्म भी भाग ले सकेंगी. चयनित कंपनी को बसों की व्यवस्था करने के साथ चार्जिंग स्टेशन और चार्जिंग पॉइंट भी स्थापित करने होंगे. एनआरडीए की ओर से एजेंसी को प्रति किलोमीटर के आधार पर भुगतान किया जाएगा. इसके तहत बसों के वास्तविक संचालन के हिसाब से राशि दी जाएगी, वहीं मरम्मत, नियमित देखरेख और तकनीकी प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संबंधित कंपनी को ही संभालनी होगी.

Delhi: सड़कों पर उतरीं 350 नई इलेक्ट्रिक बसें, क्लस्टर में भी होंगी  इस्तेमाल; CM केजरीवाल और LG सक्सेना ने दिखाई हरी झंडी - ncr Delhi cm  kejriwal and lg vk saxena flag

रायपुर से आरंग और अभनपुर तक पहुंचेगी बस सेवा

इस योजना का सबसे अहम हिस्सा इसका प्रस्तावित रूट नेटवर्क है. इलेक्ट्रिक बसों के जरिए नवा रायपुर को रायपुर शहर, माना, मंदिरहसौद, आरंग, अभनपुर और रायपुर रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों से जोड़ने की तैयारी है. इससे मंत्रालय, संचालनालय और दूसरे सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. फिलहाल रोजाना बड़ी संख्या में लोग रायपुर से नवा रायपुर आते-जाते हैं और निजी वाहनों या दूसरे साधनों पर निर्भर रहते हैं. नई बस सेवा शुरू होने से उन्हें अपेक्षाकृत सस्ता और नियमित सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिल सकेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे और डिजिटल डिस्प्ले जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

लखनऊ में अब सफर होगा और भी शानदार, मिलेगी 300 नई ई-बसों की सौगात, 14 नए  रूटों पर होगा संचालन

पिछली बार 73.80 रुपये प्रति किलोमीटर थी संचालन दर

परियोजना की पिछली निविदा में चयनित कंपनी को 73.80 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से बस संचालन का काम दिया गया था, हालांकि बाद में टेंडर निरस्त कर दिया गया. अब नई निविदा के तहत एजेंसियों की ओर से पेश की जाने वाली दरों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा. दूसरी ओर, नवा रायपुर में फिलहाल आवासीय सेक्टरों और अन्य स्थानों के बीच बीआरटीएस की लगभग 30 बसें संचालित हो रही हैं. इसके बावजूद रायपुर और आसपास के इलाकों से नवा रायपुर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए व्यापक परिवहन सुविधा की जरूरत बनी हुई है. नई योजना में बसों के बीच 7 से 8 मिनट का अंतराल रखने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

DTC ने संभाली दिल्ली की सभी बसों की कमान, 6100 बसों के साथ नए सिरे से रूट  प्लानिंग

मेमू और ई-ऑटो के बाद परिवहन को मिलेगा नया विकल्प

नवा रायपुर में सार्वजनिक परिवहन के विस्तार के लिए पहले से ही कुछ सुविधाएं उपलब्ध हैं. मेमू ट्रेन सेवा के जरिए यात्रियों को किफायती रेल सफर का विकल्प मिला है. रायपुर-अभनपुर-राजिम रेल मार्ग पर नवा रायपुर होते हुए मेमू ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, वहीं ई-ऑटो सेवा भी शुरू हो चुकी है. अब 40 इलेक्ट्रिक बसों की प्रस्तावित व्यवस्था को इसी परिवहन नेटवर्क के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है. आधुनिक शहर के रूप में विकसित हो रहे नवा रायपुर में सरकारी संस्थानों, आवासीय क्षेत्रों और व्यावसायिक गतिविधियों का दायरा बढ़ रहा है, ऐसे में बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है. दिसंबर में टेंडर खुलने के बाद परियोजना की अगली प्रक्रिया शुरू होगी. हालांकि, इसकी वास्तविक सफलता एजेंसी के चयन, समय पर बसों की उपलब्धता और निर्धारित शर्तों के अनुसार संचालन पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ औद्योगिक संबंध नियम 2026 लागू, कर्मचारियों की शिकायत और ट्रेड यूनियन चुनाव के लिए नई व्यवस्था