CG News: रायपुर में 35 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंडी मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण ने एक नया इतिहास रच दिया है, जहाँ 35 हजार से भी अधिक नागरिकों ने एक साथ एकत्र होकर इस संबोधन का सीधा प्रसारण सुना.

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
एक ही स्थान पर इतनी विशाल जनमेदिनी द्वारा डिजिटल प्रसारण सुनने के इस ऐतिहासिक आयोजन को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया, जिससे प्रदेश और राजधानी रायपुर का नाम वैश्विक पटल पर एक बार फिर गर्व से अंकित हो गया.
तरुण चुघ और कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की उपस्थिति
इस भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ और प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय विशेष रूप से सम्मिलित हुए, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने उपस्थित विशाल जनसमूह के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया.
आयोजकों को सौंपा गया मेडल
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की अधिकृत टीम ने ‘एक स्थान पर डिजिटल प्रसारण के लिए सर्वाधिक दर्शक’ श्रेणी में रिकॉर्ड की घोषणा करते हुए भाजपा नेता तरुण चुघ को मंच पर मेडल और विश्व रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया.
प्रेरणादायक संबोधन पर जनता का आभार
विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के पश्चात तरुण चुघ ने रायपुर की जनता का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विचारशील संबोधन हमेशा ओजस्वी, प्रेरणादायक और देशवासियों का सही मार्गदर्शन करने वाला सिद्ध होता है.


One Response