CG News: लक्ष्मण मस्तुरिया के अमर गीत को मंत्री टंकराम वर्मा ने दी नई आवाज, वीडियो हुआ रिलीज
CG News: छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और महानदी की महिमा को समर्पित प्रसिद्ध गीत “महानदी के पानी अँव” अब नए अंदाज में सामने आया है. जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया की इस चर्चित रचना को कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने अपनी आवाज दी है. गीत का नया वीडियो रिलीज होने के बाद इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है.
मंत्री टंकराम वर्मा ने बताई गीत से जुड़ी खास बात
मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि यह गीत लक्ष्मण मस्तुरिया की रचना है और उनके मन के बेहद करीब है. उन्होंने कहा कि लक्ष्मण मस्तुरिया से उनका गहरा लगाव रहा है. इस गीत में छत्तीसगढ़ के खान-पान, रहन-सहन, नदी, जल, छानी-खपरा, संस्कृति, पकवान और ग्रामीण परिवेश की खूबसूरत तस्वीर दिखाई देती है.
गांव और किसानों के बीच हुई शूटिंग
मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि गीत को नदी के किनारे, किसानों के साथ और गांव के प्राकृतिक परिवेश में गाया गया है. उनका कहना है कि गीत के जरिए छत्तीसगढ़ की अस्मिता और अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सामने लाने की कोशिश की गई है. नए अंदाज में प्रस्तुत यह गीत प्रदेश के लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
तीन दिन में करीब एक लाख व्यूज
मंत्री के मुताबिक, रिलीज के महज तीन दिनों में इस गीत को करीब एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों से उन्हें इस गीत को लेकर अच्छा प्यार और समर्थन मिल रहा है. गीत के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है.
आगे भी आएंगे नए गीत
मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति को केंद्र में रखकर आने वाले दिनों में 4 से 5 और गीत लाने की तैयारी है. उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की माटी, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नए अंदाज में लोगों के सामने रखना है. “महानदी के पानी अँव” की नई प्रस्तुति इसी प्रयास की एक कड़ी मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रपति भवन में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकसंगीत, कलाकारों ने बिखेरा जलवा



