CG News: छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO
CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों, यानी DEO के तबादले किए हैं. लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों की नई पदस्थापना की जानकारी दी गई है. इस बदलाव के तहत दो संभागों के प्रभारी अधिकारियों सहित सात जिलों की शिक्षा व्यवस्था में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं.

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बदलाव
जारी आदेश के मुताबिक बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. बिलासपुर संभाग के प्रभारी उप संचालक राजेश सिंह को सरगुजा संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है, साथ ही उन्हें सरगुजा के संभागीय संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं सरगुजा में पदस्थ अश्वनी भारद्वाज को बिलासपुर भेजकर वहां के संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
जांजगीर और बिलासपुर में नई नियुक्तियां
जांजगीर-चांपा के प्रभारी DEO ए.के. सिन्हा का तबादला सूरजपुर किया गया है. उनकी जगह खिसोरा स्कूल के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को जांजगीर-चांपा का प्रभारी DEO बनाया गया है. वहीं बिलासपुर के DEO रामेश्वर जायसवाल को समग्र शिक्षा मिशन में जांजगीर का जिला मिशन समन्वयक नियुक्त किया गया है. उनके स्थान पर कोरबा के करतला BEO संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर का नया DEO बनाया गया है.
दुर्ग और मुंगेली में भी बदले अधिकारी
दुर्ग जिले में संचालनालय में पदस्थ सहायक संचालक जगजीत धीर को जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. मुंगेली में एल.पी. डहीरे को हटाकर बिलासपुर संभाग में सहायक संचालक बनाया गया है, जबकि उनकी जगह डॉ. मोहन लाल पटेल को मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन बदलावों के जरिए स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कामकाज को नए स्तर पर व्यवस्थित करने की कोशिश की गई है.
इन जिलों को भी मिले नए प्रभारी DEO
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में उपेंद्र कुमार देवांगन, बलौदाबाजार में शिव कुमार गेंदले और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पुरुषोत्तम लाल साहू को नया प्रभारी DEO नियुक्त किया गया है. वहीं मोहला के पूर्व DEO योगदास साहू को DIET खैरागढ़ के प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है. स्कूल शिक्षा विभाग के इस व्यापक फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में शहरी विकास पर CM साय का फोकस, समय पर काम और बेहतर सुविधाओं के निर्देश


One Response