CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि
CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर स्थित लोकभवन में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान और शौर्य को नमन किया।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि
इस गरिमामयी अवसर पर लोकभवन में देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के देशप्रेम और अदम्य साहस को याद किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे:
- ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष)
- तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री)
- बृजमोहन अग्रवाल (सांसद)
- डॉ. सी.आर. प्रसन्ना (राज्यपाल के सचिव)
इसके साथ ही लोकभवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी…
रानी लक्ष्मीबाई का साहस और देश के लिए उनका बलिदान हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की लौ जलाए रखता है। आज पूरा देश उनके इस सर्वोच्च बलिदान को नमन कर रहा है।
यह भी पढ़े.. CG News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का रायपुर आगमन, राज्यपाल रमेन डेका ने किया आत्मीय स्वागत
