October 18, 2026 6:34 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: सुकमा पुलिस लाइन में पहली बार गरबा-डांडिया महोत्सव, महिला कमांडोज और शहीद जवानों के परिजनों ने लिया हिस्सा

CG News: सुकमा पुलिस लाइन में पहली बार गरबा-डांडिया महोत्सव, महिला कमांडोज और शहीद जवानों के परिजनों ने लिया हिस्सा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: सुकमा पुलिस लाइन में पहली बार गरबा-डांडिया महोत्सव, महिला कमांडोज और शहीद जवानों के परिजनों ने लिया हिस्सा

CG News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा-डांडिया महोत्सव ने पुलिस परिवारों को साथ मिलकर उत्सव मनाने का अवसर दिया. 17 अक्टूबर को सुकमा पुलिस लाइन में पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों, महिला कमांडोज, शहीद जवानों के परिजनों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां दीं. नक्सल विरोधी अभियानों और कठिन ड्यूटी के लिए पहचाने जाने वाले इस जिले में सांस्कृतिक आयोजन ने आपसी मेलजोल और पारिवारिक सहभागिता का संदेश दिया.

People performing Garba

एसपी की पहल पर हुआ आयोजन

पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर की पहल पर आयोजित इस महोत्सव में पुलिस परिवारों के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पुलिस लाइन का माहौल उत्सवमय बना रहा. इस आयोजन का उद्देश्य जवानों और उनके परिवारों को एक साथ आने, खुशियां साझा करने और रोजमर्रा की व्यस्तताओं से कुछ समय निकालने का अवसर देना भी रहा.

गरबा महोत्सव

दुर्गा फाइटर्स की महिला कमांडोज बनीं आकर्षण

सुकमा जैसे संवेदनशील जिले में पुलिसकर्मियों की दिनचर्या चुनौतीपूर्ण रहती है. घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात रहने वाली पुलिस की विशेष इकाई ‘दुर्गा फाइटर्स’ की महिला कमांडोज ने भी डांडिया में हिस्सा लिया. पारंपरिक नृत्य में उनकी भागीदारी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रही. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दिखाया कि कठिन जिम्मेदारियों के बीच भी सांस्कृतिक गतिविधियों और पारिवारिक खुशियों के लिए समय निकाला जा सकता है.

Sukma Police Line Garba Dandiya Event | Naxal Commando Dance Performance

शहीद जवानों के परिवारों को भी किया गया आमंत्रित

महोत्सव में शहीद जवानों के परिजनों, माताओं, बहनों और बच्चों की सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया. महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा-डांडिया प्रस्तुतियां दीं. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम ने पुलिस परिवारों को एक साझा मंच दिया, जहां वे एक-दूसरे से मिल सके और उत्सव में शामिल होकर खुशियां बांट सके, इस आयोजन में कलेक्टर अमित कुमार, सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह और पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर अपने परिवारों के साथ शामिल हुए. वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की. अधिकारियों और उनके परिवारों की मौजूदगी से आयोजन में प्रशासनिक और पुलिस परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव की झलक भी देखने को मिली.

तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच जवानों को नई ऊर्जा मिलती है: एसपी

पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने कहा कि पुलिस बल की जिम्मेदारियां चुनौतीपूर्ण और जोखिम से भरी होती हैं. ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम जवानों और उनके परिवारों को मानसिक सुकून देने के साथ नई ऊर्जा देते हैं. उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने और पुलिस परिवारों को एक मंच पर लाने में मददगार होते हैं, सुकमा पुलिस लाइन में हुआ यह गरबा-डांडिया महोत्सव नवरात्रि के उत्साह के साथ पुलिस परिवारों के आपसी सहयोग और सामाजिक सहभागिता का अवसर बना. कार्यक्रम में महिला कमांडोज से लेकर शहीद जवानों के परिजनों और बच्चों तक की भागीदारी ने इसे खास बना दिया.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों के री-एडजस्टमेंट की तैयारी, पांच साल का रिकॉर्ड खंगाल रहा उच्च शिक्षा विभाग