November 14, 2026 3:56 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, कृषक उन्नति योजना के नए दिशा-निर्देश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, कृषक उन्नति योजना के नए दिशा-निर्देश जारी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, कृषक उन्नति योजना के नए दिशा-निर्देश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. खरीफ सीजन 2026-27 में किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए राज्य सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि निर्धारित की गई है. सरकार के इस फैसले से उन किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें धान उत्पादन और बिक्री से जुड़ी परिस्थितियों के कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

किसानों के लिए बड़ा दिन, पीएम मोदी आज करेंगे ₹35,440 करोड़ की 3 योजनाओं का  शुभारंभ - India TV Hindi

प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता का फॉर्मूला

सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत सहायता राशि निर्धारित करने के लिए विशेष गणना तय की है. इसके अनुसार 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से निर्धारित राशि में से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये घटाया जाएगा. इस तरह प्रति क्विंटल 659 रुपये की अंतर राशि के आधार पर अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 13,839 रुपये की सहायता तय की गई है.

धान खरीद पर मचे 'संग्राम' की ये है पूरी कहानी, यूं ही नहीं नाराज हैं  आढ़तिया, राइस म‍िलर और क‍िसान - story of struggle over paddy procurement it  is not just that commission agents rice millers and farmers are angry ntc -  AajTak

कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा लाभ

योजना के दिशा-निर्देशों में प्रति एकड़ सहायता की गणना को लेकर महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है. इसके तहत निर्धारित पात्रता और सत्यापित रकबे के आधार पर सहायता मिलेगी. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी किसान के पास एक एकड़ जमीन है और वह 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी निर्धारित सहायता 13,839 रुपये होगी. वहीं, ढाई एकड़ जमीन पर 38 क्विंटल धान बेचने वाले किसान को 34,597 रुपये 50 पैसे की सहायता मिल सकती है.

किसानों के लिए बड़ी सहूलियत, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया ये अहम फैसला

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

कृषक उन्नति योजना का लाभ खरीफ 2026-27 में पंजीकृत पात्र किसानों को दिया जाएगा. इसके लिए किसानों का धान खरीदी पोर्टल पर पंजीयन होना जरूरी है और सहकारी समिति या लैम्प्स के माध्यम से मार्कफेड द्वारा धान उपार्जन की पात्रता निर्धारित की गई है. इसके अलावा बीज निगम को धान बीज उपलब्ध कराने वाले पंजीकृत उत्पादक किसान भी योजना में शामिल होंगे. किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे में रकबे का सत्यापन भी अनिवार्य होगा.

धान खरीदी से पहले किसानों को करना होगा यह काम, 31 अक्टूबर है लास्ट डेट,  मिलेगी एक यूनिक आईडी - farmers will have to complete this process before  paddy procurement begins october

आधार लिंक बैंक खाते में पहुंचेगी राशि

योजना के तहत किसानों को सहायता राशि का भुगतान सीधे उनके आधार लिंक बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए मार्कफेड और बीज निगम को वितरण की जिम्मेदारी दी गई है. जिन क्षेत्रों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का डेटा उपलब्ध नहीं होगा, वहां कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर सत्यापित कृषि रकबे को मान्य किया जा सकेगा. हालांकि, ट्रस्ट, मंडल, निजी लिमिटेड कंपनियां, शाला विकास समितियां और शासकीय संस्थान इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे.

किसानों के लिए राहत की खबर! धान खरीद पर 24 घंटे के भीतर होगा भुगतान, सरकार  का निर्देश - bihar government direction paddy procurement payment for  farmers bihar dhan ki kheti szlbs - AajTak

अवैध धान खरीदी और तस्करी पर भी लगेगी लगाम

सरकार के इस फैसले के पीछे किसानों को वास्तविक उत्पादन और पंजीकृत कृषि रकबे के आधार पर सहायता देने की व्यवस्था मजबूत करना भी एक उद्देश्य है. इससे दूसरे राज्यों से धान लाकर बेचने और अवैध खरीदी-बिक्री जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने में मदद मिल सकती है. नए दिशा-निर्देश 12 नवंबर 2026 को जारी किए गए हैं. अब खरीफ सीजन में योजना के पात्र किसानों को सहायता वितरण की प्रक्रिया पर नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में 8741 करोड़ की लागत से बनेगी पांचवीं-छठवीं रेल लाइन, 278 KM का होगा नया रेल कॉरिडोर