October 24, 2026 9:53 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: नवा रायपुर में 152 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट, 3500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

CG News: नवा रायपुर में 152 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट, 3500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: नवा रायपुर में 152 करोड़ से अधिक की लागत से बनेगी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट, 3500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

CG News: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. नवा रायपुर यानी अटल नगर में प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित होने जा रही है. यश फैन्स की इस परियोजना पर 152 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन किया गया. इस प्लांट में बड़े ब्रांड्स के पंखे और किचन अप्लायंसेस का निर्माण किया जाएगा. इससे छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में नए अवसर खुलने की उम्मीद है.

3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार, नवा रायपुर में स्थापित होगी प्रदेश की पहली कंज्यूमर  इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई - yash fans 152 cr nava raipur unit ...

स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इससे मिलने वाला रोजगार है. नई इकाई के माध्यम से करीब 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है. इससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में काम करने के नए अवसर मिल सकते हैं. स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ने से नौकरी की तलाश में दूसरे राज्यों और बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत भी कम हो सकती है. रोजगार और आमदनी बढ़ने का असर परिवारों की आर्थिक स्थिति पर पड़ने के साथ स्थानीय बाजारों पर भी दिखाई दे सकता है. परिवहन, किराना, खानपान, किराये के मकानों और अन्य सेवाओं से जुड़े कारोबार को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ को मिला छह हजार 800 करोड़ का निवेश:तीन हजार से ज्यादा रोजगार  खुलने की उम्मीद, सीएम ने कही ये बात - Chhattisgarh Receives An Investment  Of Rs 6,800 Crore; More Than 3,000 Jobs Expected - Amar Ujala Hindi News  Live

निवेश और रोजगार को जोड़ने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति का उद्देश्य निवेश को रोजगार से जोड़ना है. उनके मुताबिक, छत्तीसगढ़ को अब तक 8.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं. सरकार चाहती है कि प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार मिले और छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में अपनी पहचान मजबूत करे. वहीं, यश फैन्स के चेयरमैन रितेश नरेडी ने छत्तीसगढ़ को विनिर्माण के विस्तार के लिए अनुकूल बताया. उन्होंने कहा कि राज्य में स्टील और एल्युमिनियम जैसे कच्चे माल की उपलब्धता, देश के मध्य में इसकी भौगोलिक स्थिति, मेहनती मानव संसाधन और सरकार का सहयोग उद्योगों के लिए फायदेमंद है. हैदराबाद स्थित यश फैन्स फिलहाल हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश में 12 विनिर्माण इकाइयां संचालित कर रही है. नवा रायपुर में स्थापित होने वाली इकाई छत्तीसगढ़ में कंपनी का पहला प्लांट होगा.

3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार, नवा रायपुर में स्थापित होगी प्रदेश की पहली कंज्यूमर  इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई - 3,500 jobs to be created state first  ...

ढाई साल में तीन हजार से अधिक उद्योग स्थापित

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के अनुसार, पिछले ढाई वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में छोटे-बड़े तीन हजार से अधिक उद्योग स्थापित किए गए हैं. इन उद्योगों के जरिए 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है. इसके अलावा, प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं से डेढ़ लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनने की संभावना है. सरकार का जोर औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है. नवा रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इकाई की स्थापना को इसी प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है.

उद्योगों के लिए सब्सिडी बजट में बड़ी बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी के बजटीय प्रावधान में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि नई औद्योगिक नीति में निवेश के साथ रोजगार सृजन को भी प्राथमिकता दी गई है. उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सब्सिडी का बजट करीब 200 करोड़ रुपये से बढ़ाकर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक किया गया है. सरकार का उद्देश्य निवेशकों को उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना और प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति देना है. अटल नगर नवा रायपुर में गैर-प्रदूषणकारी और रोजगार देने वाले उद्योगों को मंजूरी दी जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: मुरिया दरबार में राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों पर विवाद, मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस से मांगा जनजातीय विकास का हिसाब

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]