CG News: भारी बारिश के चलते CM साय का जशपुर दौरा रद्द, तिरंगा यात्रा में नहीं होंगे शामिल
CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम पर भी पड़ा है. खराब मौसम और सुरक्षा कारणों को देखते हुए मुख्यमंत्री का मंगलवार का जशपुर दौरा रद्द कर दिया गया है. उन्हें कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होना था.

ऐसा था मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने वाले थे. इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होना था. जशपुर पहुंचने के बाद सलियाटोली हेलीपेड से सड़क मार्ग के जरिए कुनकुरी जाना प्रस्तावित था.
कुनकुरी की तिरंगा यात्रा में होना था शामिल
मुख्यमंत्री को दोपहर करीब 1:30 बजे कुनकुरी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होना था. इसके बाद शाम 3:30 बजे कुनकुरी से बगिया के लिए रवाना होने और करीब 4 बजे बगिया पहुंचने का कार्यक्रम था. मुख्यमंत्री का बगिया में रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित था.
मौसम बना कार्यक्रम रद्द होने की वजह
जशपुर में लगातार बारिश के कारण मौसम की स्थिति खराब बनी हुई है. हेलीकॉप्टर उड़ान के लिहाज से मौसम अनुकूल नहीं होने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री का दौरा रद्द करने का फैसला लिया गया. फिलहाल खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का जशपुर पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने का कार्यक्रम टल गया है.




