CG News: स्वतंत्रता दिवस पर CM साय का बड़ा संदेश, बेटी से लेकर बस्तर विकास तक कई अहम घोषणाएं
CG News: छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है.

राष्ट्रीय एकता और समानता का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में गोस्वामी तुलसीदास, संत कबीर और बाबा गुरु घासीदास के विचारों का उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के संदेश आज भी स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा के मूल्यों की प्रेरणा देते हैं, मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती का भी उल्लेख किया और उनके राष्ट्रीय एकता के संकल्प को याद किया, उन्होंने प्रदेशवासियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया.
बेटियों के लिए शुरू होगा खास अभियान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेरी बेटी-मेरा अभिमान अभियान शुरू करने की घोषणा की, इसके तहत प्रदेश के 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा और सम्मान के लिए जरूरी सुविधाओं को मजबूत कर रही है, इसके साथ ही विकसित भारत-जी राम जी योजना के माध्यम से रोजगार और विकास को बढ़ावा देने की बात कही गई, योजना के तहत प्रदेश के 6,524 गांवों में मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे.
नक्सलवाद के खिलाफ सफलता का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, उन्होंने कहा कि माओवाद से प्रभावित रहे बस्तर में अब तिरंगा यात्राओं के जरिए स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है, जिन इलाकों में कभी हिंसा और भय का माहौल था, वहां अब शांति, विश्वास और विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है, मुख्यमंत्री ने बस्तर के सर्वांगीण विकास को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया.
बस्तर में शिक्षा और योजनाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्ला नार 2.0 और बस्तर मुन्ने अभियान के जरिए 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है, इससे बस्तर संभाग के 39 लाख से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी दी गई, नक्सल हिंसा के कारण बंद हुए स्कूलों को फिर से शुरू किया जा रहा है, इसके साथ ही 36 नए स्कूलों को मंजूरी दी गई है, ओरछा और जगरगुंडा जैसे सुदूर क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है.
