November 16, 2026 6:04 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासी समाज को कांग्रेस ने वोटबैंक समझा

CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासी समाज को कांग्रेस ने वोटबैंक समझा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासी समाज को कांग्रेस ने वोटबैंक समझा

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरमजयगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए. उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है. रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस को लेकर कांग्रेस की टिप्पणियों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

जनजातीय गौरव दिवस: CM साय का आरोप-आदिवासियों को कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक समझा, BJP ने विकास के लिए किया काम - Navabharat News

कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री साय ने किया पलटवार

जनजातीय गौरव दिवस को भाजपा का ढोंग बताए जाने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हल्की बातें करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन उस दौरान आदिवासी समाज की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को जनजातीय क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देखने की सलाह भी दी.

आदिवासियों को वोटबैंक समझने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जनजातीय समाज को केवल वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी समुदाय के विकास के लिए ठोस कदम उठाए हैं. सीएम साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अलग से जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया गया था, जिससे जनजातीय समुदाय से जुड़े मुद्दों को विशेष महत्व मिला.

6,691 गांवों में चल रहा अभियान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के 6,691 गांवों को शामिल किया गया है. इसके अलावा विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जनमन योजना शुरू की है. सीएम के मुताबिक, प्रदेश में पांच विशेष पिछड़ी जनजातियां निवास करती हैं, जिनकी कुल आबादी करीब 3 लाख 20 हजार है.

झीरम के फैसले पर सीएम साय का कांग्रेस पर वार, बघेल के पंजाब प्रभार से हटने पर भी साधा निशाना

विशेष पिछड़ी जनजातियों तक पहुंचाई जा रही बुनियादी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों में पक्के आवास, सौर ऊर्जा से बिजली, पेयजल और राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से इन क्षेत्रों में जाकर योजनाओं के तहत हुए कार्यों का जायजा लेने की बात कही. मुख्यमंत्री के अनुसार, इन पहलों का उद्देश्य जनजातीय परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है.

अरुण साव ने दी शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था. आज देशभर में यह दिवस मनाया जा रहा है और धरमजयगढ़ में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने भी तीन दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस मनाने का फैसला लिया है. इसके साथ ही उन्होंने छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया.

आज से धान खरीदी शुरू

धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की उपज खरीदने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों पर खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी है. सरकार का प्रयास है कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भर्ती इंटरव्यू स्थगित, 17 नवंबर को होना था वॉक-इन-इंटरव्यू

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]