CG News: CM साय की ओडिशा CM से मुलाकात, विकास और सहयोग पर हुई चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर हैं. प्रवास के दौरान उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री साय ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की.

आपसी सहयोग मजबूत करने पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सहयोग को नई गति देने और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई है. उन्होंने बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने के साझा संकल्प की बात कही. दोनों राज्यों के हित से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया.
भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर जाएंगे CM
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह करीब 9:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. इसके बाद करीब 10:40 बजे विमान से भुवनेश्वर के लिए प्रस्थान किया. भुवनेश्वर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर जाएंगे. यहां वे भगवान लिंगराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे.
पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन
भुवनेश्वर में कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुरी के लिए रवाना होंगे. यहां वे भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. ओडिशा प्रवास के दौरान धार्मिक दर्शन भी उनके कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा है. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री पुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
शाम को होटल पहुंचेंगे CM साय
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम करीब 6:30 बजे पुरी स्थित अपने होटल पहुंचेंगे. उनके ओडिशा दौरे में एक ओर दोनों राज्यों के बीच विकास और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं दूसरी ओर लिंगराज मंदिर और भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम भी शामिल है.


One Response