CG News: केरसई पहुंचे CM साय, महतारी सदन का किया उद्घाटन और कई विकास कार्यों की घोषणा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दो दिवसीय जशपुर दौरे के दूसरे दिन फरसाबहार विकासखंड के केरसई गांव पहुंचे. यहां उन्होंने शिव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे.

महिलाओं ने बांधी राखी
केरसई पहुंचने पर बिहान समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत किया. महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने भी बहनों का आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के स्नेह का भाव देखने को मिला.
महतारी सदन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने केरसई में महतारी सदन का उद्घाटन भी किया. इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्थानीय जरूरतों और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रखे, जिन पर उन्होंने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया.
कई विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केरसई गांव में प्राथमिक शाला भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण, बजरंगबली मंदिर के जीर्णोद्धार और तालाब सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों की घोषणा की. इन घोषणाओं के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल नजर आया. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने स्थानीय विकास से जुड़ी अन्य मांगें भी रखीं.
ग्रामीणों में दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और बिहान समूह की महिलाएं शामिल हुईं. पूजा-अर्चना, राखी बांधने के कार्यक्रम और विकास कार्यों की घोषणाओं के चलते पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा. मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराया और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया.
यह भी पढ़ें : CG News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर PM मोदी का बड़ा कार्यक्रम, 8 लाख युवाओं और खिलाड़ियों से करेंगे संवाद



