CG News: सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री साय का भिखमपुरा दौरा, मंदिर में पूजा-अर्चना और ग्रामीणों से संवाद
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम भिखमपुरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी शिवानंद विद्यापीठ और गौसेवा आश्रम परिसर स्थित श्री पंचमुखी दक्षिणाभिमुख सिद्ध हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनकल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही है।
ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
भिखमपुरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गौसेवा आश्रम परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव और योजनाओं से जुड़े अनुभवों को विस्तार से सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
सुशासन तिहार का उद्देश्य
सीएम साय ने कहा कि सुशासन तिहार सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। इसके जरिए प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है, इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण, आश्रम के सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


