CG News: मुख्यमंत्री साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मुलाकात, साझा विकास और जनजातीय सहयोग पर हुई चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को आसान और समयबद्ध बना रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस व्यवस्था के जरिए लोग अब विभिन्न प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय सीमा में लाभ प्राप्त कर रहे हैं.

सिर्फ एक सप्ताह में मिला निवास प्रमाण पत्र
कोरबा जिले की पोड़ी उपरोड़ा तहसील के ग्राम सुतर्रा निवासी निधि सेन ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया. आवश्यक दस्तावेजों और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें महज एक सप्ताह के भीतर प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया.
कार्यालयों के चक्कर से मिली राहत
निधि सेन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी रही. उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े, जिससे समय और आर्थिक खर्च दोनों की बचत हुई. उनका कहना है कि सेवा सेतु पोर्टल के कारण सरकारी सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई हैं.
ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रहा लाभ
राज्य सरकार का कहना है कि सेवा सेतु पोर्टल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है. ऑनलाइन आवेदन और समयबद्ध सेवा वितरण से लोगों को बिना अनावश्यक परेशानी के जरूरी शासकीय सुविधाएं मिल रही हैं.
डिजिटल गवर्नेंस को मिल रही मजबूती
सरकार का उद्देश्य डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाते हुए प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाना है. सेवा सेतु पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है, जिससे शासन और आम नागरिकों के बीच सेवाओं की पहुंच पहले से अधिक आसान और भरोसेमंद बनी है.

