CG News: छत्तीसगढ़ के IAS एस. जयवर्धन को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
CG News: छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है, 2014 बैच के अधिकारी जयवर्धन अब नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव के रूप में कार्य करेंगे, उनकी नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत की गई है, जिसके अनुसार वे चार साल या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे.

राज्य सरकार को मिला कार्यमुक्त करने का निर्देश
एस. जयवर्धन की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है, इसमें राज्य सरकार से उन्हें वर्तमान पद से जल्द कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, आदेश के मुताबिक जयवर्धन को कार्यमुक्त होने के बाद तीन सप्ताह के भीतर गृह मंत्रालय में नई जिम्मेदारी संभालनी होगी, फिलहाल वे छत्तीसगढ़ के ट्रेजरी एवं अकाउंट्स विभाग में संचालक के पद पर कार्यरत हैं.
कलेक्टर से लेकर नगर निगम आयुक्त तक संभाली जिम्मेदारी
केंद्रीय गृह मंत्रालय में नियुक्ति से पहले एस. जयवर्धन छत्तीसगढ़ में कई अहम प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं, उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर निगम आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं, वे बलौदाबाजार-भाटापारा और कोरबा जिला पंचायत के CEO रहे, इसके अलावा कोरबा और रायगढ़ नगर निगम में आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाली, जयवर्धन का प्रशासनिक अनुभव जिलों के नेतृत्व तक भी फैला हुआ है, वे मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सूरजपुर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं, इन पदों पर रहते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभाली, अब केंद्र में नई नियुक्ति के बाद उनके प्रशासनिक अनुभव का उपयोग गृह मंत्रालय में किया जाएगा.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद प्रशासनिक सेवा में आए
एस. जयवर्धन का जन्म 4 दिसंबर 1978 को हुआ था, उन्होंने आंध्र यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में BTech और हैदराबाद यूनिवर्सिटी से MTech की डिग्री हासिल की, IAS बनने से पहले उन्होंने निजी क्षेत्र में काम किया, वे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS में असिस्टेंट कंसल्टेंट रहे और बाद में इरिशन ग्लोबल इंडिया लिमिटेड में सॉल्यूशन आर्किटेक्ट के तौर पर भी काम किया, जयवर्धन ने निजी क्षेत्र में नौकरी के साथ UPSC की तैयारी जारी रखी, अपने शुरुआती प्रयास में उनका चयन भारतीय रेलवे यातायात सेवा यानी IRTS के लिए हुआ था, ट्रेनिंग के बाद उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और भारतीय प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई, उन्होंने 1 सितंबर 2014 को IAS सेवा जॉइन की थी, अब केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव के रूप में उनकी नई नियुक्ति उनके प्रशासनिक करियर का अहम पड़ाव मानी जा रही है.


One Response