November 11, 2026 9:14 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट का मौका, रायपुर में होगी कार्यशाला

CG News: छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट का मौका, रायपुर में होगी कार्यशाला
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट का मौका, रायपुर में होगी कार्यशाला

CG News: छत्तीसगढ़ के उद्योगों और कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के लिए राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है. इसके तहत 12 नवंबर 2026 को रायपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी. भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में प्रदेश के मौजूदा निर्यातकों के साथ नए कारोबारियों को भी वैश्विक व्यापार की संभावनाओं से परिचित कराया जाएगा.

FTA workshop for exporters

होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में होगा आयोजन

यह कार्यशाला 12 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से रायपुर के वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित होगी. कार्यक्रम की थीम ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना’ यानी Leveraging Free Trade Agreements रखी गई है. इसमें निर्यातकों को बताया जाएगा कि भारत के विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों का इस्तेमाल करके अपने उत्पादों को विदेशी बाजारों तक कैसे पहुंचाया जा सकता है.

UK, UAE और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों पर रहेगा फोकस

कार्यशाला में यूनाइटेड किंगडम, ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भारतीय उत्पादों के लिए उपलब्ध व्यापारिक अवसरों पर विशेष चर्चा होगी. मुक्त व्यापार समझौतों के तहत पात्र उत्पादों को कई बाजारों में शून्य या कम आयात शुल्क का लाभ मिल सकता है. इससे भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बढ़ाने में मदद मिल सकती है. छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को भी इन बाजारों में अपनी पहुंच बनाने के लिए जरूरी जानकारी दी जाएगी.

FTA workshop for exporters

अलग-अलग उद्योगों के लिए होंगे विशेष सत्र

कार्यशाला में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अलग-अलग विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. इनमें संभावित निर्यात उत्पादों, विदेशी बाजारों की मांग और व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर व्यावहारिक चर्चा होगी. इसके अलावा Rules of Origin यानी उत्पत्ति के नियम और Non-Tariff Barriers यानी गैर-शुल्क बाधाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी समझाया जाएगा. निर्यातकों को यह जानकारी मिलेगी कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार की शर्तों को पूरा करते हुए FTA का लाभ किस तरह उठाया जा सकता है.

केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

इस आयोजन में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन यानी ITPO और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है. कार्यशाला में कारोबारियों को निर्यात से जुड़ी प्रक्रियाओं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों और बाजारों की जरूरतों को समझने का अवसर मिलेगा, इस कार्यशाला का व्यापक उद्देश्य छत्तीसगढ़ के उत्पादों को देश की सीमाओं से बाहर अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है. प्रदेश के निर्यातकों को नए व्यापारिक साझेदारों और विदेशी बाजारों की संभावनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा. अब देखना होगा कि इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के उद्योगों को वैश्विक कारोबार में विस्तार के कितने नए अवसर मिलते हैं.

यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर में किसानों के लिए नई सिंचाई तकनीक, नदी के बहते पानी से चलेंगे पंप

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]