CG News: छत्तीसगढ़ में 16 नवंबर से समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी, 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य तय
CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है, राज्य सरकार ने इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ में आगामी 16 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होगी जो कि 31 जनवरी 2027 तक चलेगी, हाल ही में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने उच्चस्तरीय बैठक लेकर धान खरीदी की तमाम तैयारियों की गहन समीक्षा की है, मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को पंजीयन से लेकर टोकन और धान बेचने तक किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी खरीदी केंद्रों पर बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं.

छोटे किसानों को मिलेगा प्राथमिकता का लाभ
इस वर्ष राज्य सरकार ने कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है, इस व्यवस्था में छोटे और सीमांत किसानों को अपनी फसल बेचने में सहूलियत देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, तय नियमों के अनुसार, राज्य में हर दिन होने वाली कुल धान खरीदी का 70 प्रतिशत हिस्सा छोटे और सीमांत किसानों के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि शेष 30 प्रतिशत धान बड़े किसानों से खरीदा जाएगा, सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले से छोटे किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और लंबी कतारों से राहत मिलेगी, वहीं कस्टम मिलिंग में देरी पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने धान के उठाव और मिलिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं.

न्यूनतम समर्थन मूल्य और टोकन प्रक्रिया के नियम
वर्ष 2026 के लिए केंद्र सरकार द्वारा सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,441 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2,461 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत पहले टोकन लेना अनिवार्य होगा, जिसके लिए तय तारीख से लगभग 7 दिन पहले आवेदन करना होगा, सरकारी नियमों के मुताबिक छोटे किसानों को अधिकतम 2 टोकन और बड़े किसानों को 3 टोकन दिए जाएंगे, वर्तमान में पूरे छत्तीसगढ़ में 2,739 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, और जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है, जिससे किसानों को सुगमता से धान बेचने का पूरा अवसर मिल सके.

One Response