CG News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धार्मिक आयोजन के दौरान हुए चोटिल, सिम्स अस्पताल में हुआ उपचार
CG News: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की जानकारी मिली है, बताया जा रहा है कि मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पैर में चोट लग गई, घटना के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है, इस अप्रत्याशित घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया है, फिलहाल उनकी सेहत को लेकर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं.
![]()
सभी निर्धारित कार्यक्रम किए गए निरस्त
इस मामूली दुर्घटना के बाद एहतियात के तौर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आगामी सभी निर्धारित सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है, हालांकि, उन्हें यह चोट किस तरह और किन परिस्थितियों में लगी तथा यह कितनी गंभीर है, इस संबंध में अभी तक कोई विस्तृत और आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर शासन स्तर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, ताकि आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा सके, तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं और शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

One Response