CG News: सहकार से समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ में सहकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय का संबोधन
CG News: रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम बन रही है.

सहकार से समृद्धि का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय का गठन एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसने देश में ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को नई दिशा दी है. छत्तीसगढ़ में भी सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं और वनवासियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है.

तेंदूपत्ता संग्राहकों को बड़ा लाभ
कार्यक्रम में 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए 162 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरण की शुरुआत की गई. इसके साथ ही उत्कृष्ट सहकारी समितियों को सम्मानित किया गया और महिला स्व सहायता समूहों को लाभांश वितरित किया गया, राज्य में 1352 नई सहकारी समितियों के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों तक सहकारिता का दायरा तेजी से बढ़ा है. सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पंचायत सहकारिता से वंचित न रहे.
किसानों के लिए वित्तीय राहत
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सस्ती और समय पर ऋण सुविधा मिल रही है. इस वर्ष 15 लाख से अधिक किसानों को 8000 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण दिया गया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, सरकार पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, वनोपज, मत्स्य पालन और ग्रामीण उद्यमिता को भी सहकारिता से जोड़ रही है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.
डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया गया, जिससे किसानों का पंजीयन अब पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल तरीके से होगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर गांव और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है. इससे अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा.

