CG News: नवा रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला की ऐतिहासिक शुरुआत, महिलाओं के लिए स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश
CG News: नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जा रही तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का ऐतिहासिक मुकाबला देखने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुँचे, जहाँ उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार इस तरह के अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का आयोजन होना प्रदेश के खेल इतिहास में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.

महिलाओं और बालिकाओं के लिए स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश
इस ऐतिहासिक श्रृंखला के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों और बालिकाओं के लिए स्टेडियम में निःशुल्क प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को खेलों से जोड़ना तथा उन्हें विश्वस्तरीय महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रत्यक्ष रूप से देखकर बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना है.

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को लीज और बेहतर खेल संस्कृति
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्टेडियम को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को लीज पर दिए जाने के बाद से यहां नियमित रूप से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव हो पा रहा है, जिससे न केवल प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी दिग्गजों से सीखने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है.
स्पोर्ट्स एवं इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को लगातार बढ़ावा मिल रहा है, और छत्तीसगढ़ सरकार भी नवा रायपुर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर देश के प्रमुख स्पोर्ट्स एवं इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी नई ऊर्जा मिल रही है.

