June 5, 2026 12:26 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13783/ 192)
Advertisement Carousel

CG News: किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी, छत्तीसगढ़ में बासमती धान की खेती को मिलेगा बढ़ावा

CG News: किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी, छत्तीसगढ़ में बासमती धान की खेती को मिलेगा बढ़ावा
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी, छत्तीसगढ़ में बासमती धान की खेती को मिलेगा बढ़ावा

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए बासमती धान मिशन की तैयारी कर रही है। इस दिशा में कृषि विकास मंत्री राम विचार नेताम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बासमती खेती को मिलेगा सरकारी प्रोत्साहन

बैठक में कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बासमती धान की खेती को प्रोत्साहित करेगी। अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से काम करने और संभावनाओं को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं।

Cg News:छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी, किसानों को मिलेगा  अंतरराष्ट्रीय बाजार का फायदा - Preparations Underway For Basmati Rice  Mission In Chhattisgarh, Farmers To ...

पायलट प्रोजेक्ट से होगी शुरुआत

कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बताया कि राज्य में बासमती धान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर सहमति बनी है। शुरुआती चरण में उन क्षेत्रों का चयन किया जाएगा जहां की जलवायु और तापमान बासमती धान की खेती के लिए उपयुक्त हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में है भारी मांग

बैठक में बताया गया कि बासमती और अन्य सुगंधित चावलों की यूरोप समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़ी मांग है। इनकी कीमत सामान्य धान की तुलना में अधिक होती है, जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिलने की संभावना है।

बायबैक और मार्केटिंग सपोर्ट

इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन ने राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया है। फेडरेशन किसानों के लिए बायबैक व्यवस्था, विपणन सहायता और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात बढ़ाने के लिए सहयोग करेगा, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो।

उत्पादन से निर्यात तक

सरकार और एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और निर्यात तक एक मजबूत और समन्वित व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य मिलेगा और राज्य को नए कृषि अवसर प्राप्त होंगे।

नई पहचान बनाएगा छत्तीसगढ़

बासमती धान मिशन के सफल क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख सुगंधित चावल उत्पादक राज्यों में शामिल हो सकता है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: विश्व पर्यावरण दिवस 2026: हरियाली, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

Leave a Comment

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
क्या आप विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज से खुश हैं?