CG News: CG की छात्राओं के लिए बड़ी खबर, हर साल मिलेगी ₹30 हजार की स्कॉलरशिप
CG News: छत्तीसगढ़ में पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना का शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है. योजना के तहत पात्र छात्राओं को हर साल 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि आगे की पढ़ाई में आर्थिक परेशानी कम हो.

किन छात्राओं को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पात्र राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के सरकारी स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में पूरी की है. इसके साथ ही छात्रा का वर्तमान शैक्षणिक सत्र में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय के स्नातक या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला होना जरूरी है.
आवेदन की अंतिम तारीख
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो चुकी है. छात्राएं 31 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं. छात्राओं और उनके अभिभावकों को सलाह दी गई है कि अंतिम दिन का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर लें. अगर कोई छात्रा पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाती है, तो दूसरा आवेदन चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक रखा गया है.
आवेदन में ये दस्तावेज जरूरी
ऑनलाइन आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेजों की साफ रंगीन स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. दस्तावेज PDF, JPG या PNG फॉर्मेट में होने चाहिए और प्रत्येक फाइल का आकार 30 KB से 500 KB के बीच रखना होगा. आवेदन के लिए पिछले छह महीने की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक या हाल का बैंक स्टेटमेंट, 10वीं और 12वीं की मूल अंकसूची और कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण जरूरी होगा.
समय रहते आवेदन करना जरूरी
प्रवेश का प्रमाण देने के लिए बोनाफाइड प्रमाणपत्र या ट्यूशन फीस की रसीद जैसे दस्तावेज इस्तेमाल किए जा सकते हैं. आवेदन करते समय सभी जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करना जरूरी है. पात्र छात्राओं को सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया अंतिम तारीख से पहले पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या की स्थिति में सुधार के लिए समय मिल सके.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी




