CG News: Green Steel पर छत्तीसगढ़ में बड़ा निवेश, ₹13,840 करोड़ के प्रस्ताव से हजारों रोजगार की उम्मीद
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय उद्योग परिसंघ, CII के संयुक्त आयोजन में ग्रीन स्टील को लेकर आयोजित इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, इन प्रस्तावित परियोजनाओं से प्रदेश में करीब 10,921 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना जताई गई है, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

स्टील उत्पादन के साथ वैल्यू एडिशन पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्टील और खनन छत्तीसगढ़ की औद्योगिक अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं, लेकिन अब राज्य का लक्ष्य केवल स्टील उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रदेश में तैयार स्टील का अधिक से अधिक वैल्यू एडिशन यहीं करना होना चाहिए, उन्होंने कहा कि ऑटो कंपोनेंट्स, इंजीनियरिंग उत्पाद, रेलवे, रक्षा और सौर ऊर्जा उपकरणों जैसे क्षेत्रों में स्टील को डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी प्रोडक्ट्स में बदला जाए, इससे निवेश के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा.

ग्रीन स्टील के लिए छत्तीसगढ़ अनुकूल
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है और ऐसे में ग्रीन स्टील की मांग तेजी से बढ़ेगी, छत्तीसगढ़ ने इस बदलाव को समय रहते अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है, प्रदेश में 26 हजार मेगावाट से अधिक बिजली उपलब्धता और प्रतिस्पर्धी औद्योगिक बिजली दरें ऊर्जा आधारित मैन्युफैक्चरिंग के लिए राज्य को मजबूत विकल्प बनाती हैं.
नई औद्योगिक नीति से निवेश को बढ़ावा
मुख्यमंत्री के मुताबिक छत्तीसगढ़ की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के बाद निवेश का दायरा बढ़ा है, पिछले 18 महीनों में प्रदेश को करीब ₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, इनमें स्टील और खनन के साथ AI, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाइल और एग्रो प्रोसेसिंग जैसे नए क्षेत्रों के प्रस्ताव भी शामिल हैं, सरकार का दावा है कि कारोबारी प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए कई अहम सुधार किए गए हैं.

नए जिलों में भी बढ़ेगा औद्योगिक विस्तार
राज्य सरकार अब औद्योगिक विकास को रायपुर और भिलाई तक सीमित रखने के बजाय दूसरे जिलों तक ले जाने की तैयारी में है, राजनांदगांव, धमतरी, जांजगीर-चांपा और बस्तर में चार नए औद्योगिक पार्क स्वीकृत किए गए हैं, वहीं राजनांदगांव में करीब 306 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, EMC 2.0 को मंजूरी मिली है, इससे करीब 9 हजार रोजगार के अवसर बनने की संभावना है, मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि राज्य में प्रक्रियाएं पारदर्शी रहेंगी और तय समय में अनुमतियां देने पर जोर रहेगा, सरकार का लक्ष्य ग्रीन स्टील और डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग के जरिए प्रदेश की खनिज संपदा को अधिक निवेश, वैल्यू एडिशन और रोजगार में बदलना है.
यह भी पढ़ें : CG News: BJP में युवाओं पर बड़ा फोकस, Gen-Z के बाद नई रणनीति, युवा नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
