CG News: दुर्ग में JP नड्डा और CM साय की पदयात्रा, SIR को लेकर विपक्ष पर हमला
CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आयोजित की. इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, पदयात्रा के दौरान जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को अराजकता से बचाने की जरूरत है. विपक्ष की ओर से लोकतंत्र को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने देश में लगे आपातकाल यानी इमरजेंसी का भी जिक्र किया. उन्होंने अपने संबोधन में लोकतांत्रिक व्यवस्था और उससे जुड़े मुद्दों पर भाजपा का पक्ष रखा.
![]()
करीब एक किलोमीटर तक निकली पदयात्रा
भाजपा की यह पदयात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर महेश चौक पहुंची. यहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर पार्टी का पक्ष जनता के सामने रखा, भाजपा ने इस आयोजन को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल बताया. पार्टी नेताओं के मुताबिक, इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची का सत्यापन करना और उसे अद्यतन रखना है. भाजपा का कहना है कि सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल होना चाहिए और नियमानुसार अपात्र नामों को हटाया जाना जरूरी है.
![]()
कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी
पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं को SIR से संबंधित सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का उद्देश्य, प्रक्रिया और उसके महत्व के बारे में लोगों को बताया जा रहा है. भाजपा का मानना है कि मतदाता सूची को व्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुनरीक्षण आवश्यक है, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक पहले ही आयोजित की गई थी. इसमें आयोजन की व्यवस्थाओं, जनसंपर्क और कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारियां अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थीं. संगठन स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की भी तैयारी की गई थी.


One Response