September 4, 2026 6:42 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली
khabarconnection.com(R.O.No.: 13944/158)
Advertisement Carousel

CG News: धमतरी में 117 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, गांवों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

CG News: धमतरी में 117 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, गांवों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: धमतरी में 117 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, गांवों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

CG News: धमतरी जिले में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है. ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क मजबूत करने वाली इन परियोजनाओं पर कुल 117 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च होंगे. सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के बाद कई गांवों में आवागमन आसान होने की उम्मीद है. बेहतर सड़क नेटवर्क से कृषि, व्यापार और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है.

Two road projects received approval.

कुरूद क्षेत्र में 16 किलोमीटर सड़क होगी मजबूत

पहली परियोजना के तहत कुरूद-चर्रा-छाती-उड़ेना-झिरीया-कंडेल-भोथली-संबलपुर मार्ग के 16 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा. इस काम के लिए 35 करोड़ 87 लाख 22 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है. परियोजना में सड़क के अलावा जरूरी पुल-पुलियों से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे. सड़क बेहतर होने से आसपास के ग्रामीणों को जिला और विकासखंड मुख्यालय तक पहुंचने के साथ बाजार, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल जैसी सुविधाओं तक जाने में आसानी होगी.

धमतरी:दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली सरकार से मंजूरी, 117 करोड़ से ज्यादा  खर्च होंगे, कनेक्टिविटी सुधरेगी - Dhamtari: Two Major Road Projects  Approved, Over 117 Crore ...

धमतरी-गंगरेल-कुकरेल मार्ग पर 81 करोड़ से ज्यादा खर्च

दूसरी परियोजना मुख्य जिला मार्ग क्रमांक-243 के धमतरी-गंगरेल-कुकरेल हिस्से से संबंधित है. इसके 18.50 किलोमीटर भाग में से 11.40 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा. इसके लिए 81 करोड़ 43 लाख 56 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं. योजना के तहत करीब 5 किलोमीटर सड़क को 4-लेन और 6.40 किलोमीटर हिस्से को 2-लेन में विकसित किया जाएगा. इससे धमतरी शहर से गंगरेल और कुकरेल क्षेत्र तक यातायात अधिक सुगम होने की उम्मीद है.

किसानों और पर्यटन को भी मिलेगा फायदा

सड़क नेटवर्क के विस्तार का सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने की संभावना है. बेहतर मार्ग उपलब्ध होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में समय और परिवहन लागत कम करने में मदद मिल सकती है. वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच भी आसान होगी. गंगरेल क्षेत्र पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण होने के कारण सड़क सुधार से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के आवागमन को भी अधिक सुविधा मिल सकती है.

12 प्रमुख सड़कों पर काम की तैयारी

धमतरी जिले में आने वाले दो वर्षों के दौरान करीब 12 प्रमुख सड़कों के निर्माण और उन्नयन की दिशा में काम किए जाने की तैयारी है. शहर में तीन फोरलेन सड़कें विकसित हो चुकी हैं, जबकि गौरव पथ को भी प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं. निर्माण में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर है. तकनीकी स्वीकृति के बाद ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी और पर्याप्त बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: शुक्रवार मध्यरात्रि होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानिए निशीथ काल और शुभ योग का समय

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]