CG News: अमित शाह ने रायपुर में किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का उद्घाटन, CM साय भी रहे मौजूद
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में अस्पताल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.

आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी
आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है. यहां मरीजों को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा विस्तार
अस्पताल की शुरुआत को छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक पहल माना जा रहा है. इससे प्रदेशवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और विशेषज्ञ उपचार की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

One Response