November 20, 2026 2:47 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं-9वीं के एडमिशन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

CG News: सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं-9वीं के एडमिशन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं-9वीं के एडमिशन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

CG News: भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए सैनिक स्कूल एक बेहतर शुरुआत साबित हो सकते हैं. यहां पढ़ाई के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सैन्य जीवन से जुड़ी तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. वर्ष 1961 में तत्कालीन रक्षा मंत्री वी.के. कृष्ण मेनन की पहल पर सैनिक स्कूलों की शुरुआत हुई थी. देश का पहला सैनिक स्कूल महाराष्ट्र के सतारा में स्थापित किया गया था. इन संस्थानों का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी NDA के लिए तैयार करना और सैन्य सेवाओं में सभी क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाना था.

कक्षा 6 की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 150 मिनट में देने होंगे 300 प्रश्नों के जवाब, देखें सिलेबस और पैटर्न - aissee 2024 sainik school entrance exam pattern and ...

देश में 33 सैनिक स्कूल, लड़कियों को भी मौका

रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल सोसाइटी इन संस्थानों का संचालन करती है. वर्तमान में देश में 33 सैनिक स्कूल हैं और इनके साथ साझेदारी मॉडल पर नए सैनिक स्कूल भी संचालित किए जा रहे हैं. शैक्षणिक सत्र 2021-22 से छात्राओं को भी सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिया जाने लगा है. इनके अलावा देहरादून का राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज यानी RIMC, जिसकी स्थापना 1922 में हुई थी, तथा चौल, अजमेर, धौलपुर, बेलगाम और बेंगलुरु के पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल भी सैन्य शिक्षा के प्रमुख संस्थान हैं.

AISSEE 2027 में हजारों सीटों पर प्रवेश

सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE आयोजित करती है. शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 33 मौजूदा सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश दिया जाएगा. इसके अलावा 80 नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 40 नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 9वीं के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है. मौजूदा सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं के लिए संभावित सीटें 3,160 हैं, जिनमें 351 सीटें छात्राओं के लिए निर्धारित हैं. वहीं, कक्षा 9वीं में 732 सीटों पर प्रवेश की संभावना है.

Application started for admission in Ambikapur Sainik School

दाखिले के लिए आयु और शैक्षणिक योग्यता

कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मार्च 2027 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच निर्धारित की गई है. वहीं, कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयु सीमा 13 से 15 वर्ष रखी गई है. अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए और कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. कक्षा 9वीं में छात्राओं को प्रवेश सीटों की उपलब्धता के आधार पर मिलेगा.

31 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा

AISSEE 2027 की परीक्षा 31 जनवरी 2027 को पेन-एंड-पेपर यानी OMR आधारित माध्यम से आयोजित की जाएगी. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. कक्षा 6वीं की परीक्षा 150 मिनट की होगी और कुल 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें गणित के 150 अंक, जबकि भाषा, बुद्धिमत्ता और सामान्य ज्ञान एवं पर्यावरण अध्ययन के 50-50 अंक होंगे. यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जा सकती है. वहीं, कक्षा 9वीं की परीक्षा 180 मिनट की और 400 अंकों की होगी, जो केवल अंग्रेजी माध्यम में होगी. प्रवेश के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 25 प्रतिशत और कुल 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. लिखित परीक्षा के बाद मेडिकल परीक्षण और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होगी. मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों में 67 प्रतिशत सीटें संबंधित गृह राज्य के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहती हैं.

RIMC और RMS में प्रवेश की अलग प्रक्रिया

RIMC में केवल कक्षा 8वीं में प्रवेश दिया जाता है. जुलाई 2027 सत्र के लिए इसकी प्रवेश परीक्षा RIMCEE, 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा में अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद वाइवा और मेडिकल परीक्षण होगा. 1 जुलाई 2027 को अभ्यर्थी की आयु 12½ से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके लिए जन्मतिथि 2 जुलाई 2013 से 1 जनवरी 2015 के बीच निर्धारित है. दूसरी ओर, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल यानी RMS में कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 13 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. RIMC और RMS के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां क्रमशः 30 सितंबर और 20 अक्टूबर को समाप्त हो चुकी हैं.

आवेदन की अंतिम तारीख और फीस जानें

AISSEE 2027 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 3 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाना होगा. विलंब शुल्क के साथ 3 से 6 दिसंबर तक आवेदन करने का अवसर मिलेगा. वहीं, 7 से 9 दिसंबर के बीच आवेदन फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा. परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2027 को जारी होने की जानकारी दी गई है. आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 850 रुपये और SC/ST अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपये निर्धारित है. किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या aissee@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: सुहेला को CM साय देंगे 459 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात