September 20, 2026 6:07 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 13944/158)

Advertisement Carousel

CG News: छत्तीसगढ़ में 20 साल का मास्टर प्लान तैयार, सड़क से लॉजिस्टिक्स हब तक बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर

CG News: छत्तीसगढ़ में 20 साल का मास्टर प्लान तैयार, सड़क से लॉजिस्टिक्स हब तक बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: छत्तीसगढ़ में 20 साल का मास्टर प्लान तैयार, सड़क से लॉजिस्टिक्स हब तक बदलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर

CG News: छत्तीसगढ़ में अब सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं को अलग-अलग बनाने के बजाय एकीकृत तरीके से तैयार करने की तैयारी है. राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत अगले 20 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समग्र कार्ययोजना बनाने की प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत प्रदेश के रोड नेटवर्क का 20 साल का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें वर्तमान स्थिति के साथ भविष्य के विकास क्षेत्रों और उनकी कनेक्टिविटी जरूरतों का आकलन होगा.

20 साल के मास्टर प्लान से वार्षिक एक्शन प्लान तक, सड़क से डिजिटल  कनेक्टिविटी तक विकास की होगी व्यापक तैयारी

नई सड़कें और पुराने मार्गों की क्षमता बढ़ाने पर जोर

लोक निर्माण विभाग को इस मिशन का नोडल विभाग बनाया गया है. रोड नेटवर्क के मास्टर प्लान में अगले दो दशकों में बनने वाली नई सड़कों, मौजूदा मार्गों की क्षमता बढ़ाने और ऐसे क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की योजना तैयार होगी, जहां भविष्य में विकास की संभावनाएं हैं. इसके आधार पर अलग-अलग परियोजनाओं की प्राथमिकता तय की जाएगी. 20 साल के मास्टर प्लान के साथ हर वर्ष का अलग एक्शन प्लान भी तैयार होगा, जिसमें काम, संसाधन और समय-सीमा तय की जाएगी.

yeida master plan 2041 new hathras industrial city like Noida Gurugram for  economic growth and employment | हींग की खुशबू से हाई-टेक इंडस्ट्री तक:  नोएडा, गुरुग्राम की तर्ज पर यूपी में बन रही नई इंडस्ट्रियल सिटी, रोजगार के  मिलेंगे नए अवसर | Hindi News, Uttar Pradesh

सड़क के साथ बिजली-पानी और डिजिटल नेटवर्क की प्लानिंग

इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन में सड़क के साथ ऊर्जा, ट्रांसमिशन, जल, सिंचाई, संचार और फाइबर नेटवर्क को भी एक साथ योजनाबद्ध करने की तैयारी है. यानी किसी क्षेत्र में बड़ी सड़क या कनेक्टिविटी परियोजना बनाई जाती है तो वहां भविष्य में बिजली, पानी और डिजिटल नेटवर्क की जरूरतों का भी पहले से आकलन किया जाएगा. बड़ी परियोजनाओं के लिए निजी और सार्वजनिक निवेश सहित नए फंडिंग मॉडल की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा.

लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने की संभावनाएं तलाशेंगे

राज्य में इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने की संभावनाओं का भी अध्ययन किया जाएगा. सड़क और रेल समेत अलग-अलग परिवहन माध्यमों को जोड़कर माल परिवहन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जरूरी परियोजनाओं की पहचान होगी. लॉजिस्टिक्स हब में सामान के भंडारण, पैकेजिंग, छंटाई, लोडिंग-अनलोडिंग और परिवहन जैसी सुविधाएं एक जगह उपलब्ध हो सकती हैं, जिससे माल को एक माध्यम से दूसरे माध्यम तक पहुंचाना आसान होगा.

उद्योग और रोजगार को मिल सकता है फायदा

छत्तीसगढ़ देश के मध्य हिस्से में स्थित होने के कारण अलग-अलग राज्यों और बड़े बाजारों से सड़क और रेल नेटवर्क के जरिए जुड़ने की क्षमता रखता है. ऐसे में रणनीतिक स्थानों पर लॉजिस्टिक्स हब विकसित होने से कोयला, स्टील, सीमेंट, कृषि और अन्य औद्योगिक उत्पादों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है. इसके साथ ही वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज, पैकेजिंग, ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन से जुड़ी गतिविधियों में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Jashpur News: जशपुर में सती तालाब और पार्क का होगा कायाकल्प, 4.17 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति