CG News: छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी और जवानों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, स्पेशल ऑपरेशन के लिए हुआ चयन
CG News: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक देने की घोषणा की है. इस सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारी और जवानों के नाम शामिल हैं. इन सभी का चयन विशेष ऑपरेशन (स्पेशल ऑपरेशन) श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया है. चयनित पुलिसकर्मी प्रदेश के अलग-अलग रैंक और पदों पर कार्यरत हैं.

SP रॉबिन्सन गुरिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल
पदक के लिए चुने गए अधिकारियों में एसपी रॉबिन्सन गुरिया, एडिशनल एसपी अक्षय प्रमोद साबद्रा, अजय कुमार और सुशील कुमार नायक के नाम शामिल हैं. इनके अलावा डिप्टी एसपी आशीष कुमार नेताम को भी इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है, चयनित सूची में सब इंस्पेक्टर महेंद्र पोताई का नाम भी शामिल है. वहीं, हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत पुरुषोत्तम कुपाल और रामकुमार दर्रो को भी पदक के लिए चुना गया है.
![]()
इन पुलिसकर्मियों के नाम भी सूची में शामिल
कांस्टेबल भुनेश्वर मरकाम, जैनू राम दुग्गा और लक्ष्मण राम कोर्राम के साथ सोमरू राम वड्डे को भी इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है. इसके अलावा बीएफ कांस्टेबल राजेश सलाम, चमन लाल और बीएफ महिला कांस्टेबल लिखेश्वरी नाग का नाम भी सूची में दर्ज है.
विशेष ऑपरेशन में उत्कृष्ट काम के लिए दिया जाता है पदक
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह पदक विशेष ऑपरेशन, जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए घोषित किए जाते हैं. इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी और जवानों का चयन विशेष ऑपरेशन श्रेणी में किया गया है. यह सम्मान पुलिसकर्मियों के कार्य और उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देता है.
छत्तीसगढ़ से चयनित सभी 15 पुलिसकर्मियों के नाम:
1. रॉबिन्सन गुरिया – एसपी
2. अक्षय प्रमोद साबद्रा – एडिशनल एसपी
3. अजय कुमार – एडिशनल एसपी
4. सुशील कुमार नायक – एडिशनल एसपी
5. आशीष कुमार नेताम – डिप्टी एसपी
6. महेंद्र पोताई – सब इंस्पेक्टर
7. पुरुषोत्तम कुपाल – हेड कांस्टेबल
8. रामकुमार दर्रो – हेड कांस्टेबल
9. भुनेश्वर मरकाम – कांस्टेबल
10. जैनू राम दुग्गा – कांस्टेबल
11. राजेश सलाम – बीएफ कांस्टेबल
12. लिखेश्वरी नाग – बीएफ महिला कांस्टेबल
13. चमन लाल – बीएफ कांस्टेबल
14. लक्ष्मण राम कोर्राम – कांस्टेबल
15. सोमरू राम वड्डे – कांस्टेबल

One Response