CG Job Fair 2026: जांजगीर-चांपा में 17 जुलाई को रोजगार मेला, 820 पदों पर होगी भर्ती
CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 17 जुलाई 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कुलीपोटा, जांजगीर में आयोजित होगा.
820 पदों पर होगी भर्ती
रोजगार अधिकारी के अनुसार, मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी. इनमें परिश्रम रिसोर्सेज प्रा. लि., गुरुग्राम, चौतन्य इंडिया फाइनेंस प्रा. लि., रायगढ़ और एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस, जशपुर शामिल हैं, कुल 820 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें मीटर इंस्टॉलेशन के 200 पद, पिकर एवं पैकर के 500 पद, फील्ड ऑफिसर के 20 पद और सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद शामिल हैं.
10वीं, 12वीं और ITI पास कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित की गई है. मीटर इंस्टॉलेशन पद के लिए 10वीं या 12वीं के साथ आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे, चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपए से 25 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है. चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले होंगे.
ये दस्तावेज साथ लाना होगा
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल और छायाप्रति, जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आना होगा.
युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचने की अपील
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर है, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार देकर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है.



