CG News: जशपुर के 133 गांवों में लगेंगे नए ट्रांसफार्मर, बड़े उपकेंद्रों का होगा निर्माण
CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या को दूर करने के लिए व्यापक योजना लागू की जा रही है।
133 गांवों में लगेंगे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
जशपुर जिले के 133 गांवों, कस्बों और टोला-मुहल्लों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद है।
बड़े उपकेंद्रों का भी हो रहा निर्माण
कुनकुरी के हर्राडांड में 400/220 केवी का अत्याधुनिक उपकेंद्र बनाया जा रहा है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में 33/11 केवी और 132/33 केवी के नए सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली आपूर्ति की क्षमता और स्थिरता दोनों बढ़ेंगी।
किसानों और व्यापारियों को होगा फायदा
इस योजना के लागू होने से किसानों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर बिजली आपूर्ति से कृषि कार्य, पढ़ाई और व्यवसायिक गतिविधियां बिना रुकावट के चल सकेंगी, राज्य सरकार की इस पहल से न केवल बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रदेशवासियों ने इसे विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

