CG News: कोंडागांव के पुष्पपाल में इको-टूरिज्म को बढ़ावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब बनेगा पर्यटन का नया हब
CG News: कभी नक्सल प्रभाव के कारण जोखिम भरा माना जाने वाला कोंडागांव अब विकास और पर्यटन की नई पहचान बना रहा है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पुष्पपाल क्षेत्र को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेज़ी से काम शुरू हो गया है।

प्रकृति की गोद में बसता खूबसूरत स्थल
पुष्पपाल क्षेत्र में पहाड़ों के बीच बहती स्वच्छ नदी, घने जंगल और शांत वातावरण इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींचने की क्षमता रखती है।
वन विभाग की पहल
वन विभाग इस क्षेत्र को संरक्षित रखते हुए विकसित पर्यटन स्थल के रूप में तैयार करने की योजना बना रहा है, जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सके, वन मंत्री केदार कश्यप ने पुष्पपाल का दौरा कर नादिया पठार और आसपास की वादियों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।
नक्सल प्रभाव में कमी
मंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब यह क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और इसे पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे, आने वाले समय में यहां आधारभूत सुविधाओं के साथ इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे।
