CG News: महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, सीएम साय और अरुण सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना
CG News: महिला आरक्षण बिल संसद में पास नहीं होने के बाद सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ में भी इस मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन तेज होंगे।

सीएम साय ने जताया दुख
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 70 करोड़ महिला शक्ति की उम्मीदों पर पानी फेर दिया गया। उन्होंने विपक्ष के रवैये को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं मिल पाया।
‘फूट डालो और राज करो’ का आरोप
सीएम साय ने विपक्ष पर “फूट डालो और राज करो” की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ दल धर्म के आधार पर आरक्षण की बात कर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
अरुण सिंह का विपक्ष पर आरोप
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह विपक्ष की “काली करतूत” है और महिलाओं के अधिकारों के साथ गद्दारी की गई है, उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने बिल का विरोध किया और यहां तक कि कुछ नेताओं ने महिला बिल को फाड़ने तक का काम किया। बिल गिरने के बाद विपक्ष के जश्न मनाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
देशभर में होंगे प्रदर्शन
भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि महिलाओं के अधिकारों के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी और जनता के बीच जाकर विपक्ष की सच्चाई उजागर की जाएगी।
