CG News: छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित
CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।

पदों का विवरण
इन 2292 पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। यह भर्ती राज्य में कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर होने वाली प्रक्रिया का हिस्सा है, इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
कहां देखें नोटिफिकेशन
विस्तृत विज्ञापन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी
छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट
स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट
पर जारी की जाएगी।
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
आवेदन तिथि जल्द होगी जारी
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी, इसकी जानकारी व्यापम द्वारा अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, सरकार की घोषणा के अनुसार, शिक्षक और व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए भी अलग से विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
