CG News: कोरबा में PDS गड़बड़ी पर सख्त एक्शन, तीन उचित मूल्य दुकानों के संचालकों पर FIR दर्ज
CG News: कोरबा जिले में राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच में दोषी पाए जाने पर तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

कोरकोमा दुकान में बड़ा घोटाला उजागर
ग्राम पंचायत कोरकोमा की दुकान में करीब 197.45 क्विंटल चावल और 22.82 क्विंटल नमक के गबन का मामला सामने आया है। इसके अलावा 435 राशन कार्डधारियों को समय पर राशन नहीं दिया गया।
खोड्डल में चावल-शक्कर का व्यपवर्तन
खोड्डल की उचित मूल्य दुकान में 334.98 क्विंटल चावल और 6 क्विंटल शक्कर के गबन की पुष्टि हुई है। साथ ही दुकान के नियमित संचालन में लापरवाही भी सामने आई है।
पटपरा में नहीं मिला राशन
पटपरा (पाली) की दुकान में 422 हितग्राहियों का बायोमेट्रिक सत्यापन होने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया गया। इस मामले में थाना पाली में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बैकलॉग जल्द होगा पूरा
खाद्य विभाग ने बताया कि मार्च में तकनीकी कारणों से वितरण प्रभावित हुआ था, लेकिन अब अप्रैल में अवितरित राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि राशन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

